- Hindi News
- National
- Porsa News Mp News Vehicles Not Able To Break Through The Culvert Passers By Fear
पुलिया टूटने से नहीं निकल पा रहे वाहन, राहगीरों को रहता है डर
सब्जी मंडी स्थित रोड पर नाले पर बनी पुलिया लंबे समय से टूटी हुई है। पुलिया की मरम्मत को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अफसरों एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बावजूद इसके टूटी हुई पुलिया की मरम्मत को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन और राहगीरों का आवागमन होता है। वहीं रात के समय लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है।
बता दें कि सब्जी मंडी रोड से प्रतिदिन लोग बाजार खरीदी के लिए आते हैं। इसके अलावा वंशी वाले मंदिर पर पूजा- अर्चना के लिए भक्तगण जाते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण चार पहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। साथ ही रोड पर दिन में कई बार जाम लगता है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने को लेकर सोमेंद्र सिंह तोमर, बबलू दुबे, महेश शिवहरे, जनक सिंह आरोलिया सहित अन्य लोगों ने नपा अफसरों को आवेदन देकर अवगत कराया। बावजूद इसके मरम्मत को लेकर अनदेखा किया जा रहा है।
वंशीवाले मंदिर के पास नाले पर बनी पुलिया टूटी।