- Hindi News
- National
- Kailaras News Mp News Waste Of Water On Holi Festival Of Colors And Happiness Is Not Good Habit Gaurav
रंगों और खुशियों के पर्व होली पर पानी की बर्बादी अच्छी आदत नहीं: गौरव
लिटिल वैली ग्रुप सदस्यों ने तिलक लगाकर ईको फ्रेंडली होली खेली
लिटिल वैली ग्रुप के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आपस में तिलक लगाकर ईको फ्रेंडली रूप से सूखी होली खेलकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता लिटिल वैली ग्रुप्स ऑफ स्कूल के संचालक गौरव बंसल ने की। गौरव बंसल ने कहा की होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। इस दिन समाज से ऊंच-नीच, गरीब-अमीर जैसी विभाजक भावनाएं विलुप्त हो जाती हैं। यह पर्व खेती-किसानी से भी जुड़ा है, इसीलिए तो जलती होली में गेहूं की बालियों को भूनने का महत्व है। गौरव बंसल ने लोगो से इस त्यौहार पर जल बचाने की अपील करते हुए कहा कि रंगों और खुशियों के पावन त्योहार होली पर जल की बर्बादी प्रत्यक्ष देखने को मिलती है। दो दिन के त्योहार के हुल्लड़ में बेवजह पानी की बर्बादी अच्छी आदत नहीं है। हमें विगत वर्षों के जल संकट से सबक लेना चाहिए। जल संचय जीवन के लिए बहुत जरूरी है। सूखी होली खेलना ही सार्थक साबित होगी। इस कार्यक्रम में लिटिल वैली ग्रुप्स की पूरी टीम व अन्य उपस्थित थे।