- Hindi News
- National
- Morena News Mp News We All Have A Responsibility To Protect Cleanliness And Environment Shivhare
स्वच्छता और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व: शिवहरे
स्वच्छता सप्ताह के तहत बाल संप्रेक्षण ग्रह में हुआ पौधरोपण
समाज के हर व्यक्ति को स्वच्छता स्थापित करने एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए योगदान करना चाहिए। पूरे विश्व पर ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है। पर्यावरण को संरक्षित कर इससे बचा जा सकता है।
यह बात किशोर न्यायालय सदस्य राकेश शिवहरे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में आयोजित स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम में शनिवार को कह रहे थे। शिवहरे ने कहा आने वाली पीढ़ी का भविष्य ध्यान में रखते हुए हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक से पौधरोपण किया जाए। पर डॉ नीरज गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार स्वच्छता विशेष ध्यान दे रही है। बीमारियों से बचने के लिए परिवेश का स्वच्छ रखना बेहतर उपाय है।
इस कार्यक्रम को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक अनूप कुमार नामदेव, राजपाल सिंह, बृजराज शर्मा, मनोज गुप्ता, रविकांत दुबे, रविकिरण सुमन, सत्यनाराण शर्मा, अजय गुर्जर, भावना राजोरिया, अर्चना मुखर्जी, प्रीती बघेल, वर्षा गर्ग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत बाल संप्रेक्षण ग्रह में सफाई करते समाजसेवी।