- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Weather Changed Again Day And Night Mercury Dropped 2 Degrees Amid Drizzle
फिर बदला मौसम, बूंदाबांदी के बीच दिन-रात का पारा 2 डिग्री लुढ़का
मुरैना| मौसम का उतार-चढ़ाव किसानों के लिए सिरदर्द बन गया है। 29 फरवरी व 6 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों का अभी सर्वे भी कंप्लीट नहीं हो सका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं दिन व रात का पारा 2 डिग्री लुढ़क गया। शाम को चली सर्द हवा चली, ओलावृष्टि की आशंका से किसान व आमजन परेशान है।
यहां बता दें कि होली पर यानि मंगलवार को सुबह 11 बजे बूंदाबांदी हुई लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलने से दिन व रात का पारा 24 व 16 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने की वजह से दिन का पारा 23 व रात का पारा 14 डिग्री पर आ गया। वहीं शाम के वक्त ठंडी हवा चली। चूंकि मौसम विभाग 11 मार्च को बारिश व ओलावृष्टि की आशंका जाहिर कर चुका था। इसलिए किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर स्वाभाविक है। 6 फरवरी को हुई ओलावृष्टि में गेहूं-सरसों की जो फसल तबाह हो गई, वह तो छोड़िए गेहूं की खेतों में फैली फसल अभी तक सूख भी नहीं सकी है। 11 मार्च को कई शादी-समारोह थे, ऐसे में लोग बारिश को लेकर चिंतित नजर आए।