पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Weather Changed Again Day And Night Mercury Rose By 2 Degrees Due To Strong Sunlight

फिर बदला मौसम, तेज धूप से दिन-रात का पारा 2 डिग्री चढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना | हर साल होली के त्योहार पर तेज धूप की वजह से गर्मी महसूस होने लगती थी। लेकिन इस बार मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते दिन व रात ठंडी थी। गुरुवार को जरूर तेज धूप खिलने की वजह से होली जैसा मौसम महसूस हुआ और दिन व रात का पारा भी दो-दो डिग्री चढ़ गया। गुरुवार को न्यूनतम पारा 17 व दिन का पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया।

बुधवार को भी दिनभर मौसम मिला-जुला रहा था। दोपहर के वक्त हल्के बादल छाने की वजह से शाम को सर्द हवा चल रही थी। लेकिन रात को पारा 13 डिग्री से बढ़कर 15 तक पहुंच गया। वहीं गुरुवार को दोपहर 2 बजे अधिकतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो कल 24 डिग्री था। दोपहर में खिली तेज धूप से दिन के समय शहर की एमएस रोड व बाजार में चहल-पहल भी कम नजर आए।
खबरें और भी हैं...