- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Whether Or Not Youth With Employment Will Get Degree Student Tracking Will Know
डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार मिला या नहीं, स्टूडेंट ट्रेकिंग से पता चलेगा
मुरैना| उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत चयनित 200 कॉलेजों से स्नातक और स्नातकोत्तर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ट्रेकिंग की जाएगी। विभाग द्वारा स्टूडेंट ट्रेकिंग के माध्यम से यह जानकारी एकत्रित की जाएगी कि डिग्रीधारी युवा वर्तमान में बेरोजगार है या वह किसी कंपनी आदि में जॉब कर रहा है। परियोजना में चयनित सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे 2019 में उत्तीर्ण स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए एल्युमिनाई मीट का आयोजन करें। मीट में विद्यार्थियों से जानकारी ली जाए कि वे डिग्री लेने के बाद जीवन-यापन के लिए क्या कर रहे हैं।