- Hindi News
- National
- Porsa News Mp News Workers Leaving Congress Should Resign Immediately Mavai
कांग्रेस छोड़ने वाले कार्यकर्ता तत्काल इस्तीफा दें: मावई
मुरैना| 10 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में पार्टी छोड़ने की घोषणा करने वाले राकेश मावई ने कांग्रेस में अपनी आस्था जाहिर करने के बाद जिलेभर के सिंधिया समर्थक कांग्रेसियों को संदेश भेजा है कि वे स्पष्ट करें कि वे कांग्रेस में हैं या ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष मावई ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं सामूहिक रूप से या सोशल मीडिया के जरिए सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देने की बात कही है, वे या तो अपनी स्थिति स्पष्ट करें अथवा फिर अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस को भेजें। ताकि उनकी जगह रिक्त पदों पर अन्य कांग्रेसियों को जिम्मेदारी दी जा सके।