पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sabalgarh News Mp News Worshiping The Girl Is An Accomplishment Of Specific Wishes Pt Mishra

कन्या पूजन से विशिष्ट कामनाओं की सिद्धि होती है: पं. मिश्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबाह| थरा गांव में पंडित राम दत्त मिश्र के आश्रम पर गुरुवार को भाई दूज के उपलक्ष्य में सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें एडिशनल एसपी आशुतोष बागरी, हंसराज सहित एसडीओपी आशीष बंसल आदि लोग मौजूद थे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पं. रामदत्त मिश्र ने कहा कि सत्य सनातन धर्म में आदिकाल से देवीय शक्ति की उपासना मातृशक्ति के स्वरूप में प्रचलित रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण, देवाधिदेव महादेव जो संपूर्ण लोको के स्वामी हैं, स्वयं शक्ति के अनन्य उपासक हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवता जब आसुरी शक्ति के समक्ष विवश हो गए तो देवीय शक्ति के शरणागति होकर आए, तब शक्तिस्वरुपिणी मां भवानी महामाया ने ही असुरों का सर्वनाश कर देवों को भयहीन किया था। धर्म संस्कृति के अनुसार कन्या पूजन करने से विशिष्ट कामना सिद्धि होती है तथा प्रत्यक्ष देवीय पूजन का लाभ प्राप्त होता है, इससे विदित होता है कि स्त्री शक्ति का मानव नहीं अखिल जीवश्रष्टि में कितना महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ, तंबाकू गुटका, मादक पदार्थों का सेवन, मांस भक्षण और तामसिक भोजन वर्जित करें।
खबरें और भी हैं...