- Hindi News
- National
- Morena News Mp News Young Men And Women Came From Abroad Both Healthy Will Be Monitored For 14 Days At Home
विदेश से युवक-युवती आए, दोनों ही स्वस्थ,घर में ही 14 दिन होगी निगरानी
भोपाल से आई थी 4 लोगों के बाहर से आने की जानकारी, 2 मुरैना पहुंचे ही नहीं
इंडोनेशिया व बैंकॉक से लौटकर मुरैना आए कैलारस की एक विवाहिता व मुरैना शहर के एक युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मद्देनजर घर में ही निगरानी की जा रही है। विवाहिता अपने पति के साथ घूमने के लिए गई थी, वहीं युवक को मल्टीनेशनल कंपनी ने 15 दिन के लिए विदेश भेजा था। पासपोर्ट व वीजा में दर्ज मुरैना के एड्रेस के आधार पर केंद्र सरकार से भोपाल स्वास्थ्य विभाग को चार लोगों के मुरैना लौटने की सूचना मिली थी। लेकिन दो लोग मुरैना पहुंचे ही नहीं।
जानकारी के अनुसार कैलारस कस्बे में रहने वाली युवती जो आगरा के खेरागढ़ में ब्याही है। अपने पति के साथ इंडोनेशिया घूमने के लिए गई थी। यह महिला 7 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी और इसके बाद वह खेरागढ़ होती हुई सीधे अपने मायके आ गई। इसी प्रकार शहर के अंबाह रोड पर रहने वाला एक युवक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। उसे कंपनी ने 15 दिन के लिए बैंकॉक भेजा था। यह युवक 11 मार्च को दिल्ली उतरा और 12 मार्च को मुरैना आया। बाहर से आए इन दोनों लोगों के घर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उनका चेकअप किया। चेकअप में दोनों युवक सामान्य निकले। फिर भी एहतियात के तौर पर दोनों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. अल्पना सक्सेना ने बताया कि दोनों के घरों की निगरानी केे लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व होमगार्ड जवान की टीम तैनात की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर मोबाइल फोन से उनके सतत संपर्क में हैं।
जिला अस्पताल के आईसीयू में मास्क पहनकर काम करता नर्सिंग स्टाफ।
जौरा का युवक मुंबई पहुंचा, गणेशपुरा की महिला अपनी ससुराल ललितपुर गई
मुरैना के जौरा में रहने वाला एक युवक 10 मार्च को विदेश से कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरा है, जो मुरैना में नहीं आया है। युवक की लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है। इसी प्रकार शहर के गणेशपुरा में रहने वाली विवाहित महिला 8 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। दोनों के पासपोर्ट व वीजा में होम एड्रेस मुरैना का डला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब इनके घरों पर पहुंची तो पता चला कि युवक को मुंबई में स्वास्थ्य जांच के लिए रोका गया है। वहीं महिला दिल्ली से सीधे अपनी ससुराल ललितपुर चली गई। वहीं मुरैना सीएमएचो ने बताया कि आज कई संस्थाओं के होली मिलन समारोह व अन्य कार्यक्रम स्थगित किए गए है।