पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morena News Mp News Youth Dies Due To Train Collision Marriage Was Decided 10 Days Ago

ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, 10 दिन पहले ही तय हुई थी शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुरैना| सिकरौदा-मुरैना के बीच रेलवे ट्रैक पर इंजन से टकराने के कारण एक युवक की मंगलवार की सुबह 10 बजे मौत हो गई। महावीरपुरा का रहने वाला युवक गोपाल (24) पुत्र गोविंद डंडौतिया मंगलवार को दूध लेकर रेलवे लाइन के किनारे-किनारे घर की ओर आ रहा था। सुबह 10 बजे सिकरौदा से मुरैना के बीच गोपाल खंबा नंबर 1265 के पास मालगाड़ी पास होने के दौरान गोपाल ट्रेन के इंजन से टकरा गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना काे रेलवे लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों ने देखा और युवक के पास पहुंचे तब पता चला कि गंभीर घायल युवक महावीरपुरा का गोपाल डंडौतिया है। बाद में सूचना कर गोविंद डंडौतिया व उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो बेटे को मृत अवस्था में देखकर बेहोश हो गए। पुलिस का कहना है कि गोपाल की शादी 10 दिन पहले ही तय हुई थी।
खबरें और भी हैं...