- Hindi News
- National
- Nagda News Mp News Administrative Approval Of Three Cc Road For 139 Lakhs
139 लाख की तीन सीसी सड़क को प्रशासकीय स्वीकृति
नागदा | विकासखंड के गांव चांपाखेड़ा, लुसडावन, रतन्याखेड़ी के ग्रामीणों विधायक दिलीपसिंह गुर्जर से गांव पहुंच मार्ग बनवाए जाने की मांग की थी। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को बारिश के दिनों में सबसे अधिक परेशान होना पड़ता था। तीनों गांव में 139.87 लाख की तीन सीसी सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। चांपाखेड़ा पहुंच मार्ग 0.50 मी 49.95 लाख, लुसड़ावन पहुंच मार्ग 0.40 मी 39.97 लाख और रतन्याखेड़ी पहुंच मार्ग 0.50 मीटर 49.95 लाख रुपए स्वीकृत हुए है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से हीरालाल धाकड़, पुष्कर धाकड़, दुर्गालाल धाकड़, गिरधारी चंद्रवंशी, अनिल सोनी, बालमुकुंद मेहता, विपिन धाकड़, अर्जुन पाटीदार, धर्मेंद्र अग्निहोत्री आदि ने हर्ष जताया है। जानकारी अर्जुनसिंह पंवार ने दी।