पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News After Updating The Copies Of The Fifth Eightth Result The Result Will Be Updated Online

पांचवीं-अाठवीं की काॅपियां चेक हाेने के बाद रिजल्ट अपडेशन हाेगा ऑनलाइन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाेर्ड पैटर्न पर हाे रही कक्षा पांचवी-अाठवीं की परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हाे गई है। हालांकि मूल्यांकन की तारीख विभाग के पास नहीं आई है। मगर खाचराैद के दाे स्कूलाें में काॅपियाें का मूल्यांकन हाेगा। 1 मार्च से पांचवीं और आठवीं की परीक्षा चल रही है। 96 केंद्राें पर परीक्षा हाे रही है। कुल 5576 बच्चे शामिल हुए हैं। इसमें पांचवीं में 2 हजार 730 व आठवीं में 2 हजार 846 बच्चे हैं।

बीअारसी प्रणवकुमार द्विवेदी ने बताया खाचराैद के माॅडल स्कूल व उत्कृष्ट स्कूल में कापियों का मूल्यांकन हाेगा। काॅपी चेक हाेने के बाद रिजल्ट अपडेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन हाेगी। अभी काॅपी चेक करने के बाद शिक्षक काे हाथ से ही रिजल्ट शीट बनाना पड़ती है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षक काे पाेर्टल पर आंकड़े दर्ज करना हाेंेगे। यह आंकड़े सार्वजनिक नहीं हांेगे। इन्हें देखने के लिए संबंधित ब्लाॅक के बीईओ का अाईडी पासवर्ड लगेगा।

खबरें और भी हैं...