- Hindi News
- National
- Badnagar News Mp News Animal Service Chariot Collecting Bread For Silent Creatures
मूक प्राणियों के लिए रोटी एकत्र कर रहा प्राणी सेवा रथ
श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर ट्रस्ट एवं जीवदया समिति द्वारा मूक प्राणियों की सेवा के लिए मूक प्राणी सेवा रथ वाहन नगर में प्रतिदिन हर मोहल्ले में जा रहा है। नागरिकों द्वारा प्रतिदिन गो ग्रास के लिए रोटी, खाद्यान्न सामग्री सेवा रथ में रखे ड्रम और डिब्बों में लेकर जाता है।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश आंचलिया ने बताया इन डिब्बों में प्रतिदिन नगर के विभिन्न मोहल्लों से चार सौ - पांच सौ से अधिक रोटी और अन्य खाद्यान्न इकट्ठा हो रहा है। इसे गोशालाओं में भेजा जा रहा हंै। उन्होंने बताया रथ से मूक प्राणियों की सेवा का एनाउंस किया जाता है। इससे रोटी देने वाले रथ में रोटी डालने आ जाते हैं। आंचलिया ने बताया वाहन में प्राप्त खाद्यान्न सामग्री मूक पशुओं के अलावा परिंदों को भी डाला जा रहा हैं।
सेवा रथ में एकत्रित रोटी के साथ अध्यक्ष आंचलिया।