- Hindi News
- National
- Badnagar News Mp News Badnagar Vaishnavites Played Holi With 101 Kg Rose Petals
बड़नगर: 101 किलो गुलाब पंखुड़ियों से वैष्णवियों ने होली खेली
_photocaption_बड़नगर| पुष्टीयमार्गीय मदनमोहनजी की हवेली में फूल डोल के नजदीक आने से द्वादशी रविवार को हवेली को रंगबिरंगे सात क्विंटल फूलों से उज्जैन के 8 कारीगरों द्वार शृंगारित किया गया। केसरिया परिधान में वल्लभी वैष्णवियों ने महिला दिवस पर 101 किलो गुलाब की पंखुड़ी उड़ाकर ठाकुरजी के सामने होली खेली। इस अवसर पर फूलों से सज रहे हो वृन्दावन बिहारी भजनों की प्रस्तुति वल्लभी वैष्णव गोविंद गुप्ता दामोदर गुप्ता आदि ने दी। अमझेरा, महेश्वर, बड़वानी, खरगौन इंदौर से आए वैष्णवों ने भक्ति नृत्य किया। *photocaption*