पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahidpur News Mp News Chintaman Stolen For The Third Time In Ganesh Temple Broke Cctv Cameras And Took Away

चिंतामण गणेश मंदिर में तीसरी बार चोरी, सीसीटीवी कैमरे तोड़कर ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीती रात गांव कढ़ाई के प्राचीन श्री चिंतामण गणेश मंदिर में तीसरी बारी चोरी की वारदात हो गई। लोहे के तीन दरवाजे तोड़ते हुए दान पेटी से 15 हजार रुपए नकदी ले गए। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए।

प्रधान आरक्षक राकेश मेड़ा ने बताया सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में चिंतामण गणेश मंदिर में बदमाश अपने साथ कटर जैसा उपकरण लाए थे। इसकी सहायता से चैनल गेट, लोहे का दरवाजा व शटर को काटकर प्रवेश किया। अंदर दान पात्र का दरवाजा तोडकर नकदी, चिल्लर सहित करीब 15 हजार रुपए ले गए।

अंदर रखा अन्य सामान भी बिखेर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरे तोड़ दिए व एक एईडी साथ ले गए। पुजारी अशोक जोशी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी है। इसमें भी बदमाशों ने इसी तरह वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में समिति अध्यक्ष आरसी ठाकुर, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, संजय सेवक, भगवानसिंह पंवार, नरेंद्र पांचाल आदि ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों को शीघ्र पकड़ने की मांग
की है।

इस शटर को काटकर चोर मंदर के अंदर घुसे और दानपेटी में रखे रुपए ले उडे।
खबरें और भी हैं...