पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahidpur News Mp News Cleanliness Of Mind Is Also Most Important For A Stress Free Life Avneesh Bhai

तनाव मुक्त जीवन के लिए मन की स्वच्छता भी सबसे ज्यादा जरूरी है- अवनीश भाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए सकारात्मकता और बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ मन की भी स्वच्छता सबसे ज्यादा जरूरी है। हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए।

यह बात माउंट आबू से आए प्रजापति ब्रह्माकुमारी विवि के अभा प्रदर्शनी बस यात्रा प्रमुख वक्ता अवनीश भाई ने कही। वे बस के यहां आने पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को प्रजापति ब्रह्माकुमारी सदस्या रूपा ने भी संबोधित किया। रैनर बर्थ ने बताया वे इस यात्रा में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया से आए हैं। मंच पर पहुंचेयात्रा के सदस्यों का सत्यनारायण पाटीदार, गोविंद अरोरा, अमित अरोड़ा ,डॉ दशरथ राठौड़, राहुल बोथरा व दर्पण सोनी ने भी स्वागत किया। यात्रा में 12 सदस्यीय टीम शामिल थी। कार्यक्रम में मनोज छाबड़ा, पद्मा अरोरा, अमिशा अरोरा, मीना गुलाटी, राजकुमारी अरोरा, ज्योति खन्ना आदि उपस्थित थे। संचालन राजेश कांठेड़ ने किया। आभार श्याम गुलाटी ने माना।

कार्यक्रम को ऑस्ट्रेलिया के रैनर बर्थ भाई ने संबोधित किया।
खबरें और भी हैं...