- Hindi News
- National
- Mahidpur News Mp News Congress Protested Against Burning Scindia39s Effigy
कांग्रेस ने सिंधिया का पुतला जलाकर जताया विरोध
कर्नाटक में प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी से की गई अभद्रता एवं कांग्रेस विधायकों को कैद करने के विरोध में ब्लाॅक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल आंजना व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला लेकर आंबेडकर चौक से एक आक्रोश रैली निकाली। यह तहसील परिसर पहुंची। जहां पर ज्योतिरादित्य का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के प्रति नाराजगी जताई।
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि जिस सरकार को समर्थन प्राप्त है, इसके द्वारा जनहित में कार्य किए जा रहे थे, कर्जा माफी, बिजली बिल आदि योजना चल रही थी। इसे सिंधिया ने अपने निजी स्वार्थ के लिए अस्थिर करने की कोशिश की है। इसकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं निंदा करते हैं।
कांग्रेस नेता शांतिलाल छजलानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सूर्यवंशी, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष रीता बडगुर्जर, जिला कांग्रेस महामंत्री मोहनसिंह पंवार, इब्राहिम मंसूरी, मंडलम अध्यक्ष शिव बोरलिया, राधेश्याम गोलवीय, युकां अध्यक्ष महेंद्रसिंह चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष सोनू जाट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया ने माना। जानकारी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अरुण बुरड़ ने दी।
सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफें
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों द्वारा भी कांग्रेस से त्याग पत्र दिया जा रहा है। इसमें ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश कुंवर डोंगरखेड़ा, जिला कांग्रेस महासचिव ओमप्रकाश वर्मा, महिदपुर कांग्रेस ब्लाॅक उपाध्यक्ष तोलाराम आंजना, महिदपुर ब्लाॅक कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष कमलसिंह राजपूत, जिला युवक कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष शोकत खां, महिदपुर युवक कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष रोडूलाल मालवीय, अमृतलाल राठौर शामिल हैं। यह जानकारी जगदीश कुंवर डोंगरखेड़ा ने दी।
महिदपुर
सिंधियों के विरोध में रैली निकाली, पुतला जलाया।
सिंधिया के विरोध में तराना में नारेबाजी
तराना| पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी तराना ने विरोध किया। बस स्टैंड तराना पर सिंधिया का पुतला दहन किया। सिंधिया के विरोध में नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराजसिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तानसिंह पंवार, मंडलम अध्यक्ष महेश रावल, सुल्तान खान, यासीन शेख, दीपक दवे, बनेसिंह गुर्जर, नाना शर्मा, अमित बग्गा, हरजीतसिंह सलूजा,जयराम बडाल, संतोष चौधरी लोद, खूबचंद मालवीय, गोलू अरबाज मुख्य रूप से उपस्थित है।