पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News Controversy In Golden Dalit Society Over The Matter Of Walking On Coals

अंगारों पर चलने की बात पर स्वर्ण-दलित समाज में विवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धधकते अंगारों पर लाइन में लगने की बात काे लेकर मंगलवार काे गांव हतई पालकी में स्वर्ण व दलित समाज में विवाद हाे गया। मारपीट की सूचना मिलते ही बिरलाग्राम व मंडी पुलिस फाेर्स मौैके पर पहुंचा। बिरलाग्राम थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अभिनव चौकसे ने दानें पक्ष से बात की दोनों समझाइश दी। उसके बाद मामला शांत हुअा, मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुअा।

मिली जानकारी के अनुसार हाेली पर्व पर हर साल महादेव मंदिर परिसर में धधकते अंगारों पर चलने की परंपरा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए बाकायदा सहयोग राशि भी एकत्रित की जाती है। गत वर्ष भी लाइन में अागे-पीछे लगने की बात काे लेकर बहसबाजी हुई थी। इस वजह से इस बार दलित समाज से सहयाेग राशि नहीं ली गई अाैर उन्हें शामिल नहीं करने की बात कहीं गई थी। जब दलित समाज शामिल हुअा ताे इसे लेकर विवाद की शुरूआत हुई, जिसमें दलित समाज के ताैलाराम, दिनेश व गोरधन के सा था मारपीट भी हुई। विवाद की सूचना मिलते ही बिरलाग्राम पुलिस मौैके पर पहुंची, स्थिति बिगड़े नहीं इसलिए मंडी पुलिस काे भी भेजा
गया। प्रशिक्षु आईपीएस चौकसे सहित ग्रामीणों की समझाइश के बाद मामला शांत हुअा अाैर अागे से एेसी कोई स्थिति नहीं बनने देने की बात कहीं गई।

हताई पालकी गांव में ग्रामीणों से चर्चा करते प्रशिक्षु अाईपीएस चौकसे।
खबरें और भी हैं...