पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahidpur News Mp News Debate Competition State Was First In The Question Forum Competition

वाद विवाद प्रतियोगिता: प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रदेश रहा प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया या अन्य किसी भी तरीके से अफवाह न फैलाएं - इवने


महिदपुर| मणिपुर में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाद विवाद, प्रश्न मंच, पेंटिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मप्र प्रथम स्थान पर रहा। इसमें सेवार्थ महिला मंडल महिदपुर की अध्यक्ष मोनिका कुमरावत ने मप्र का प्रतिनिधित्व किया। इसके लिए मप्र के प्रतिभागियों को बीओजी मेंबर माधवी अग्रवाल, राज्य निर्देशक एवं जिला युवा समन्वयक इंफाल एल मर्जीत्त कुमारसिंह ने प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी और नकद राशि से सम्मानित किया।

सब सुनहरा : गेहूं पर गिरती सूर्य की रोशनी

_photocaption_ढाबला हर्दू| किसानों के खेत में गेहूं पर गिरती हुई सूर्य की रोशनी से वातावरण की अपनी-अलग ही झलक दिखाई दे रही है। इससे गेहूं की बलिया सुनहरी दिखाई दे रही है। प्रकृति मुस्कराती हुई प्रतीत हो रही है।*photocaption*

पुलिस ने माकड़ौन के बाद रूपाखेड़ी में फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च


माकड़ौन| शांति व भाईचारे के साथ आगामी त्योहार को मनाएं। सोशल मीडिया या अन्य किसी भी तरीके से अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।

यह बात थाना प्रभारी माकड़ौन थाना प्रभारी विक्रमसिंह इवने ने कही। थाना प्रभारी द्वारा थाने के जवानों के साथ नगर तथा रूपाखेड़ी में प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। यह जानकारी सब इंस्पेक्टर पवन वास्कले ने दी।
खबरें और भी हैं...