पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • INGORIYA News Mp News Decision To Cancel Dashmata Fair In Bhatpachalana Increased Awareness About Corona

कोरोना को लेकर बढ़ी जागरूकताभाटपचलाना में दशामाता मेला निरस्त का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ रही है। इसी के चलते प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दशा माता मेला निरस्त कर दिया गया है। हर साल मेले में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ ही अन्य प्रांतों से झूले चकरी एवं कई व्यापारी दूरदराज क्षेत्र से सम्मिलित होते हैं। कोरोना से बचने के लिए दशा माता मेला निरस्त करने का निर्णय लिया
गया है। ग्राम पंचायत सरपंच दीपक रूनवाल ने बताया कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी एजेंसियां हाई अलर्ट पर है। इसी के चलते एहतियातन दशा माता मेला निरस्त करने का निर्णय लिया है।

खरसौदखुर्द मेले की अनुमति निरस्त

इंगोरिया| कोरोना को लेकर खरसौदखुर्द के रंगपंचमी मेले की अनुमति प्रशासन ने निरस्त कर दी। परंपरागत होली एवं रंगपंचमी पर आयोजित होने वाले मेले की अनुमति ग्राम पंचायत सचिव द्वारा ली गई थी। 13 मार्च से 15 मार्च तक ग्राम मे लगने वाले मेले को कोरोना देखते हुए एसडीएम एकता जायसवाल बड़नगर ने शनिवार को निरस्त कर दी है। थाना प्रभारी रविंद्रकुमार बारिया ने बताया कि आदेश के तहत स्कुल प्रांगण में लगने वाले मेले से दुकानदारों एवं व्यापारियों की दुकानें हटाने की कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...