पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायत भवन के सामने ही फैली गंदगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी अाग, 6 बीघा के गेहूं जलकर राख

उन्हेल| उज्जैन रोड स्थित ग्राम रुई में गुरुवार दोपहर 2.30 बजे किसान सरदार सिंह के 20 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, वरना आग पूरे खेत काे अपनी चपेट में ले लेती। आग पर काबू हाेने के बाद दमकल वाहन पहुंचा और आग बुझाने में मदद की। किसान सरदार सिंह के मुताबिक उनकी लगभग 6 बीघा की फसल जलकर राख हो गई है। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी।

रंग पंचमी पर मालीखेड़ी में रामजी की निकलेगी शोभायात्रा, मेले काआयोजन

बिछड़ौद| मालीखेड़ी मेले में दूर-दूर से व्यापारी एवं दर्शक पहुंचते हैं। यहां आज शुक्रवार और कल रंगपंचमी की रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मेला समिति द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष भी मेले में इंदौर, उज्जैन एवं राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। रंग पंचमी के दिन राम भक्तों ने गांव के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी मेला समिति के भेरूसिंह पंवार मालीखेड़ी ने दी।

चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया

तराना| बुधवार को निगम समाज धर्म शाला पर चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया। गया। इस दौरान कायस्थ निगम समाज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम, राधा मोहन निगम, सचिव संजय निगम, पुजारी राजेश निगम, नयन निगम आदि मौजूद थे। जानकारी आशुतोष निगम ने दी।

चिरोला| ग्राम छोटा चिरोला में सफाई व्यवस्था डगमगा गई है। नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत भवन के सामने गंदगी फैली हुई है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच को कई बार शिकायत की गई, लेकिन परेशानी का निराकरण नहीं हो सका।
खबरें और भी हैं...