- Hindi News
- National
- Mahidpur News Mp News Encouraged Account Holders To Deposit In Their Savings Bank And Fd
खाताधारकों को अपनी बचत बैंक में जमा करने और एफडी के लिए प्रेरित किया
जिला सहकारी बैंक शाखा में अमानत बचत पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित खाताधारकों को बचत करने के लिए अपनी बचत को बैंक के खाते में जमा करने एवं एफडी करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधान कार्यालय से विजय कुमार जैन, सहायक प्रबंधक बैंक शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ज्ञानी, प्रकाश शर्मा द्वारा खाता धारक मनोहरसिंह आंजना बिनपुरा, प्रकाश माली, बद्रीलाल शर्मा आदि का पुष्पमाला व श्रीफल एवं कैलेंडर भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भेरूलाल गहलोत, रूपसिंह परिहार, कैलाश जोशी, मानकलाल शर्मा, किशोर मेहर, बनेसिंह सोलंकी, टीकमसिंह राठौर आदि मौजूद थे। आभार प्रकाश शर्मा ने माना।
खाताधारकों का स्वागत किया।