पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्दी पहनने वाले फर्जी आरक्षक काे भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अारपीएफ की वर्दी पहनकर ट्रेनों में राैब झाड़ने वाले फर्जी आरक्षक गाेरेरा नागाैर राजस्थान निवासी श्रवण भारती काे शनिवार काे जेल भेज दिया गया।

जीआरपी चाैकी प्रभारी अजय मिश्र ने बताया अाराेपी श्रवण भारती काे शनिवार काे प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश अश्विन परमार के न्यायालय में पेश किया गया था। जहां अाराेपी से पूछताछ के लिए 5 दिन का रिमांड मांगा गया था, हालांकि न्यायाधीश में अाराेपी काे जेल भेजने का आदेश दिया। इस पर उसे खाचरौद जेल भेज दिया गया। अब अाराेपी के माता-पिता के अाने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उनसे काेई जानकारी हाथ लगे अाैर मामले में अागे कार्रवाई हाे सके, क्यांेकि अाराेपी श्रवण हर बार अलग-अलग बात बाेलकर गुमराह करने में लगा हुअा है। मिश्र के मुताबिक आरपीएफ में नौैकरी दिलाने के नाम पर जयपुर निवासी भूपेंद्रसिंह द्वारा 3 लाख रुपए लेने के अभी तक काेई प्रमाण नहीं मिले है, लेकिन इस पर भी जांच की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार अलसुबह जयपुर- बांद्रा से यात्रा कर आरपीएफ की वर्दी पहन श्रवण भारती पिता दूला सूरत की अाेर जा रहा था। तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर चाय पीने वह उतरा था। जब जीअारपी-अारपीएफ ने उससे बात की अाैर पोस्टिंग सहित अन्य जानकारी ली ताे वह उलझ गया अाैर उसके झूठ का खुलासा हाे गया था।

श्रवण भारती
खबरें और भी हैं...