- Hindi News
- National
- Nagda News Mp News Formation Of Mahila Mandal In The Meeting Ceremony Of Adarsh Bihar Council
आदर्श बिहार परिषद के मिलन समारोह में महिला मंडल का गठन
आदर्श बिहार परिषद द्वारा बिड़लाग्राम के कल्याण मडंपम में शुक्रवार रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन के पश्चात परिषद की महिला मंडल का गठन भी किया गया। बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन महोत्सव और बसंत मेला के सफल कार्यक्रम के लिए परिषद अध्यक्ष राजीवसिंह और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह का समापन सहभोज के साथ हुआ।
आदर्श बिहार परिषद के मिलन समारोह में महिला मंडल सदस्याएं।