- Hindi News
- National
- Unhel News Mp News Gere Left After Halika Dahan Devotees Come Out Of Coals
हाेलिका दहन के बाद निकली गेर, अंगारों से निकले श्रद्धालु
नगर में कई स्थानों पर मंगलवार तड़के होलिका दहन किया गया। होली का पूजन अर्चन कर लोगों ने होली की एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। बाजार में सुबह से ही रंग गुलाल लगाने की शुरुआत हो गई थी, लोगों ने घर-घर जाकर अपने परिचितों को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।
नगर में कस्बा मंदिर चाैक से गेर प्रमुख मार्गों पर निकली। गेर मे लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। शाम काे प्राचीन लालबाई-फूलबाई माता मंदिर, मालीपुरा स्थित हिंगलाज माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धधकते अंगारों से नंगे पैर निकले। इसी तरह ग्राम नवादा, चंबल पाड़लिया आदि गांव में भी श्रद्धालु अंगारों से निकले।
कई जगह अंगारों से बीच से गुजरे मन्न्तधारी
सेल्फी के संग होली
खाचरौद| रंगों का महापर्व होली मंगलवार को नगर व ग्रामीण अंचल में बड़े धूमधाम से मनाया गया। सोमवार रात को नगर के गली मोहल्लों में विभिन्न स्थानों पर होली का दहन रीति-रिवाज के साथ हुआ। बच्चों ने खूब पिचकारियों से रंग उड़ाया। वही बड़ों ने गुलाल से होली खेली। हाेली खेलने के बाद युवतियों ने खूब सेल्फी ली। होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
मड़ावदा| ग्राम के युवाओं की टोलियों द्वारा मंगलवार काे अबीर गुलाल के साथ सूखी होली खेली गई। इसमें सभी ने तिलक होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। ग्राम बरथून के हस्तीमल पाटीदार ने युवाओं ने सूखी होली खेलकर पानी बचाया।
बड़नगर| धुलेंडी पर बंगरेड में मन्नतधारी गल घूमे और आग पर चले। भेरूजी मंदिर के पास 20 मन्नतधारियों ने गल घूमा तथा शाम को धधकते अंगारों पर निकले। घुलेंडी पर ही चार दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया।
बड़नगर| ग्राम सिमलावदा में ग्रामीणों ने होली मिलन समारोह साथ ही सफाई अभियान आयोजित किया। समारोह में पटेल पोपसिंह, दिलीप जायसवाल, अंतरसिंह, अर्जुंनसिंह, राजाराम चौधरी, मेहरबानसिंह, मेहरबानसिंह आदि मौजूद थे।
गुलाल से सूखी तिलक खेली होली, बचाया पानी
धुलेंडी पर बंगरेड में मन्नतधारी गल घूमे
सिमलावदा में होली मिलन, सफाई अभियान