- Hindi News
- National
- Nagda News Mp News Grasim Gets Golden Peacock Award For Doing Better In Csr
सीएसआर में बेहतर काम करने पर ग्रेसिम को गोल्डन पीकॉक अवार्ड
48.3 बिलियन यूएस डॉलर वाले आदित्य बिरला समूह की फ्लैगशिप कम्पनी, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (स्टेपल फाइबर डिवीजन- नागदा) को इस वर्ष टैक्सटाइल तथा अपैरल सेक्टर में सीएसआर अर्थात कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के लिए वर्ष 2019 के प्रतिष्ठित ‘’गोल्डन पीकॉक अवार्ड’’ का विजेता घोषित किया गया।
गौरतलब है कि गोल्डन पीकॉक अवार्ड्स ज्यूरी के चेयरमैन जस्टिस एम. एन. वेंकटचलैया, चेयरमैन, इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स तथा पूर्व मुख्य न्यायाधीश, भारतीय सुप्रीम कोर्ट तथा इस पुरस्कार के को-चेयरमैन जस्टिस डॉ.अरिजीत पसायत, पूर्व न्यायाधीश, भारतीय सुप्रीम कोर्ट, थे। पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदनों का तीन स्तरों पर स्वतंत्र मूल्यांकन किया गया था और इनमें से अंतिम चयन ग्रैंड ज्यूरी द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत में 1991 में इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा स्थापित, ग्लोडन पीकॉक अवार्ड बेहद प्रतिष्ठित और ख्यात सम्मान है और इसे कॉर्पोरेट के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए बेंचमार्क के तौर पर देखा जाता है. इसी कड़ी में ग्रेसिम इंडस्ट्रीज़ नागदा को यह अवार्ड उसे उसके प्रोजेक्ट ‘’इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट’’ के लिए प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत संस्थान द्वारा किये गए विभिन्न कार्यों जैसे वाटरशेड प्रबंधन, एनिमल हसबैंड्री (पशु पालन), कृषि तथा हॉर्टिकल्चर, सामुदायिक स्वास्थ्य (कम्युनिटी हेल्थ) इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तथा सामाजिक मुद्दों के हल प्रस्तुत करने के प्रयास आदि शामिल थे।
ग्रेसिम के सीएसआर फंड का भौतिक सत्यापन होगा
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (स्टेपल फाइबर डिवीजन) ने गत पांच वित्तीय वर्ष में सीएसआर फंड से खर्च किए गए 100 करोड़ रु. का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक अभिषेक चौरसिया की शिकायत पर शासन ने 5 सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।
रिटार्यड चीफ जस्टिस से अवार्ड लेते ग्रेसिम उद्योग के यूनिट हेड के.सुरेश।