- Hindi News
- National
- KHARSOD KALAN News Mp News Health Fortnight Begins With Slaygan39s Placards
स्लाेगन की तख्तियां के साथ स्वास्थ्य पखवाड़ा शुरू
स्कूली बालिकाओं के बीच बुधवार से एनीमिया की कमी दूर करने के लिए पोषण पखवाड़ा आयोजित किया हंै। पखवाड़े का प्रारंभ महिला बाल विकास विभाग ने किशोरी बालिका की साइकिल रैली निकालकर की। छात्राओं ने रैली में स्लोगन की तख्तियां हाथों में लेकर अभियान के नारे भी लगाए।
खरसौदकलां सेक्टर की महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षिका सुलोचना सेनी ने बताया कि बुधवार से क्षेत्र में स्वच्छता के साथ किशोरी बालिका में एनीमिया की कमी दूर करने के लिए पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। साथ में स्वस्थ शरीर के लिए पखवाड़े के जरिए शरीर में सूक्ष्म पोषण तत्व पता लगाने के लिए अभियान चलाया है। पखवाड़े में प्रत्येक दिन अलग-अलग तरीके से गर्भावस्था में स्तनपान देखरेख, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, आयरन गोली सेवन के अलावा समुदाय आधारित गतिविधि जैसे कार्यक्रम का संचालन होगा।
चिरोलाकलां में स्कूली बालिकाओं को पखवाड़े की जानकारी दी गई।