- Hindi News
- National
- Unhel News Mp News Holi Festival Celebrated In Schools Distributed To Children
स्कूलों में मनाया होली पर्व, बच्चों को बांटी पिचकारी
ग्राम नारायणा रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
होली का उत्साह पर्व के एक दिन पहले दिखा। सांईनाथ कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को बच्चों ने होली पर्व मनाया। प्राचार्य राकेश जोशी ने बच्चों को पर्व के महत्व के बारे में बताया। परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने हर्बल गुलाल से होली खेली।
बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी एक दूसरे को रंग लगाया। इस मौके पर स्कूल संरक्षक मोहन लाल पोरवाल, संचालक मनीष पोरवाल, राकेश जोशी मौजूद रहे।
ग्राम पासलोद के शासकीय स्कूल में होली पर्व की पूर्व संध्या पर बच्चों को पिचकारी व गुलाल बांटा गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत पंच शकील शाह, शहजाद खान,अमजद भाई, अरबाज खान, नदीम खान व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। इधर, होली पर्व पर रेलवे स्टेशन उन्हेल से श्रद्धालुओं का जत्था रैली के रूप में श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता के प्रतीक ग्राम नारायणा पहुंचे। श्रद्धालुओं द्वारा 101 क्विंटल फूलों के होली खेली। इस मौके पर चंदरसिंह पटेल, रतन पटेल, संजय पटेल, रजत जैन, दीपक पाल,रोहित शर्मा, रतन पांचाल, सुरेश पांचाल आदि मौजूद रहे।
स्कूल में बच्चों ने खेली होली
चिरोला| बड़ागांव स्थित सैनिक कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। स्कूल संचालक धर्मेंद्रसिंह जाधव ने उपस्थित बच्चों को पर्व की महत्ता बताई। इस मौके पर बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व मनाया।
समारोह में उपस्थित स्कूली बच्चे।
बच्चों को पिचकारी भेंट करते लोग।