- Hindi News
- National
- Nagda News Mp News Holika Dahan At 120 Places Half Hour Increase In Water Supply Occurring At Both Times
120 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, दोनों समय होने वाले जलप्रदाय में आधे घंटे की बढ़ोतरी
_photocaption_नागदा | शहर में 120 से अधिक स्थानों पर सोमवार देर रात होलिका दहन हुआ। मंगलवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। शहरवासी गुलाल और अबीर लगाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई देंगे। होली मंडलों द्वारा पर्यावरण की महत्व को समझते हुए लकड़ियों के बजाए कंडों से बनी होली जलाई गई। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार की समृद्धि मांगी। पर्व की महत्व को देखते हुए सुबह और शाम को किए जाने वाले
जलप्रदाय के समय को आधा घंटा बढ़ा दिया गया है।
*photocaption*