महिलाओं का सम्मान करना है तो शुरुआत घर से करें- सरितालाल
महिला िदवस पर अधिकारियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया
यदि महिलाओं का सम्मान करना है तो शुरुआत अपने घर से करना चाहिए। व्यक्ति को सबसे पहले अपनी मां, बहन, बेटी का सम्मान करना चाहिए।
यह बात जनपद सभाग्रह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह में तहसीलदार सरितालाल ने कही। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास की देव्यानी कुचेकर, जनपद सीईओ प्रियंका टैगोर, बीजीसी सुषमा खेमसरा ने भी संबोधित किया। जनपद पंचायत अधिकारियों, कर्मचारियों पीसीओ, सचिव, सहायक सचिव के संयुक्त तत्वावधान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शासकीय विभाग में सेवारत महिला अधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट की। महिदपुर रोड से इंदु मंडोवरा, पुष्पा कोचर, मोनिता पोरवाल, स्मिता यादव, हेमलता उपाध्याय, सचिव सुमित्रा डिंडोर, सहायक सचिव तारा पाटीदार आदि अतिथि मौजूद थे।
कार्यक्रम में सचिव संघ के जिलाध्यक्ष देवीसिंह पंवार, पीसीओ संघ के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गोयल, राधेश्याम शर्मा, मोहनलाल परमार, चेतन उपाध्याय आदि मौजूद थे।
महिलाएं महत्वपूर्ण पदों पर हैं - मुल्तानी
माकड़ौन | आज देश में महिलाओं के द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। यह बात नप में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ रफीक मुल्तानी ने कही । नप माकड़ौन में महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर नप के सहायक राजस्व निरीक्षक महेंद्रसिंह राठौर, वीरेंद्र धाकड़, राहुल परासर, प्रदीप सोलंकी, राहुल शर्मा, सुनील राणा, सुरेश गुर्जर, देवनारायण वासवानी आदि कर्मचारी मौजूद थे।
सभा महिलाओं को जानकारी दी गई।
तहसीलदार सरितालाल ने संबोधित किया।