पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News Mahager On Rangpanchami Today Tribal Artists Will Perform Folk Dance

रंगपंचमी पर महागेर आज, आदिवासी कलाकार करेंगे लोकनृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर्व शनिवार को उत्साह से मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन किराना व्यापारी संघ की अगुवाई में होगा। पर्व पर 24वीं महागेर निकाली जाएगी। संघ संयोजक मनोज राठी ने बताया कि गेर कृषि उपज मंडी परिसर से सुबह 10 बजे शुरू होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दोबारा मंडी परिसर पहुंचेगी। गेर में डीजे की धुन पर आदिवासी कलाकारों द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार की जाएगी।

यह रहेंगे अतिथि- गेर में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, सुबोध स्वामी, राधे जायसवाल, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, मनोज राठी बारदान वाला मित्र मंडल, राकेश यादव मित्र मंडी मौजूद रहेंगे।

इन्हें दी जिम्मेदारी- गेर के सफल संचालन के लिए श्याम पोरवाल, महेंद्र राठौर, आशीष जैन, शरद सेठिया को संयोजक और पानसिंह बघेल, पंकज सेठिया, दीपक जायसवाल, दिनेश चौरड़िया, मुकेश ठाकुर को सहसंयोजक नियुक्त किया है। गेर के सफल संचालन में किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष किशोर सेठिया, गोविंदलाल मोहता, नंदकिशोर पोरवाल, बंशीलाल राठी, शरण गर्ग, रमेशचंद्र जैन, सुरेंद्र कांकरिया, घनश्याम राठी आदि जुटे हैं। यह जानकारी सुनील सेठिया ने दी।

पोरवाल समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान आज

पोरवाल समाज का होली मिलन समारोह शनिवार शाम 4 बजे बद्रीविशाल मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इस मौके पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। शाम 5 बजे रंगपंचमी उत्सव, महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। शाम 6 बजे पोरवाल समाज का सामूहिक सहभोज का आयोजन रहेगा।

खबरें और भी हैं...