पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को जागरूक करें- मंसूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तराना में मंसूरी समाज के मिलन समारोह का आयोजन

समाज जागरूक रहकर आपसी भाईचारे के साथ रहे। समाजजन अपने बच्चों को शिक्षित करें। उनका पढ़ाई के लिए उत्साह बढ़ाए।

यह बात मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष युनूस मंसूरी ने किला कॉलोनी स्थित मंसूरी मस्जिद में आयोजित मिलन समारोह में कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष को मंसूरी समाज ने कब्रिस्तान की समस्या बताई। निराकरण के लिए कलेक्टर से मिलने के लिए कहा गया।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी हकीम मंसूरी, मप्र प्रदेश अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला अध्यक्ष मुबारिक मंसूरी, मजीद मंसूरी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सईद खान आदि मौजूद थे। आभार सदर शम्मी खान मंसूरी एडवोकेट ने माना।

किला कॉलोनी के मंसूरी मस्जिद में मौजूद समाजजन।
खबरें और भी हैं...