- Hindi News
- National
- Nagda News Mp News More Than One Crore Dues Of Carbonization Tap Connections Of Big Defaulters Will Be Cut
जलकर के एक करोड़ से ज्यादा बकाया, बड़े बकायादारों के काटेंगे नल कनेक्शन
नगर पालिका अब सख्ती से जलकर वसूली की तैयारी कर रही है। जलकर मद में ही 1 करोड़ 13 लाख 41 हजार 882 रुपए बकाया है। इसमें पेनल्टी शामिल नहीं है। इनमें सैकड़ों उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जो 10 से 15 साल से जलकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
ऐसे बकायादारों की वार्डवार सूची बनाने का काम जलकार्य विभाग ने शुरू किया है। कर्मचारी वार्डवार के साथ पॉश इलाकों, प्रमुख बाजार, कॉलोनी में रहने वाले ऐसे बड़े बकायादारों की सूची अलग बना रही है, जिन पर जलकर के 5 से 20 हजार तक रुपए बकाया है। बकाया पर पेनल्टी की गणना (घरेलू नल कनेक्शन पर) प्रतिमाह 22 रुपए की वसूली भी जोड़ी जाएगी। कमर्शियल कनेक्शन से 44 रु. प्रतिमाह की पेनल्टी की वसूली होगी।
हर माह 26 लाख का खर्च, एवरेज वसूली महज 5.5 लाख रुपए
11 माह में कब-कब की कितनी वसूली
माह जमा राशि (रुपए में)
अप्रैल 19 19 लाख 86 हजार 553
मई 19 13 लाख 1 हजार 737
जून 19 5 लाख 26 हजार 76
जुलाई 19 4 लाख 54 हजार 349
अगस्त 19 4 लाख 4 हजार 973
सितंबर 19 2 लाख 95 हजार 676
अक्टुबर 19 2 लाख 96 हजार 822
नवंबर 19 2 लाख 89 हजार 278
दिसंबर 19 3 लाख 10 हजार 446
जनवरी 20 3 लाख 20 हजार 496
फरवरी 20 2 लाख 49 हजार 104
(स्रोत- नपा का जलकार्य विभाग)
पहले नोटिस, फिर नाम सार्वजनिक, नहीं तो कनेक्शन कट
नपा सीएमओ के अनुसार जलकर मद में नपा को प्रतिमाह लगभग 8 लाख रुपए का राजस्व ही मिल रहा है, जबकि इससे चार गुना राशि जलप्रदाय व्यवस्था सुचारू रखने में खर्च हो रही है। फिल्टर प्लांट का बिजली बिल ही 10 लाख प्रतिमाह आता है, इसके अलावा वार्डों में लगे बोरिंग के मोटरपंप का बिल अलग है। बकाया भुगतान के लिए कई बार मुनादी कराई जा चुकी है। बावजूद उपभोक्ता बकाया भुगतान करने को तैयार नहीं है, इसलिए अब सख्ती से वसूली के लिए शुरुआत बड़े उपभोक्ताओं से करेंगे। पहले नोटिस, इसके बाद उनके नाम सार्वजनिक, बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
कारण : 15 साल से कई उपभोक्ता
नहीं कर रहे भुगतान
तैयारी : वार्डवार बन रही है सूची
लापरवाही पर सीधे कार्रवाई
आर.पी. वर्मा, प्रशासक, नपा, नागदा