पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News Nagda Inscribed And Development Among The Six Bike Riders Going To Chitkul Raksham The Last Village Of India To Create A Cleanliness

स्वच्छता का अलख जगाने भारत के अंतिम गांव चिटकुल रक्षम जाने वाले छह बाइक राइडर्स में नागदा के अंकित अाैर विकास भी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश के अंतिम गांव हिमाचल प्रदेश के चिटकुल रक्षम जाने वाले इंदाैर के बाइक राइडर्स में नागदा के दाे युवा विकास विश्वकर्मा व अंकित सैनी भी हैं। मायनस 10 से 12 डिग्री तापमान में केवल माैज मस्ती करना यात्रा का उद्देश्य नहीं, बल्कि वहां के लाेगाें में स्वच्छता का अलख जगाना था। मार्च के पहले सप्ताह में युवाअाे की यात्रा शुरू हुई। वहां पहुंचते ही हाेली अा गई। युवाअाे ने नैतिक जिम्मेदारी के साथ त्याेहार की परंपरा काे जीवित रखते हुए बर्फ की सफेद चादर में रंगाें का त्याेहार भी पूरे उत्साह से मनाया।

देशभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। इंदाैर इस बार चाैका लगाने की तैयारी में है ताे नागदा नपा ने भी सफाई के साथ नवाचार भी किए। यही बताने इंदाैर के राहुल श्राेती, विकास मरण, प्रशांत मीणा, विवेक अनवासिया के साथ नागदा के विकास विश्वकर्मा व अंकित सैनी भी हिमाचल की अाेर रवाना हुए। 4 मार्च काे युवाअाें ने बाइक से 2200 किमी की यात्रा शुरू की। 9 मार्च काे सभी भारत के अंतिम गांव हिमाचल प्रदेश के चिटकुल रक्षम पहुंचे। 10 मार्च काे हाेली थी। युवाअाें ने वहां के लाेगाें ने न सिर्फ इंदाैर-नागदा की सफाई के बारे में बताया बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ पर्व पर उड़ाया गुलाल

लाेगाें के घर रुककर जाना कैसा है जनजीवन

यात्रा से लाैटे अंकित अाैर विकास ने यात्रा के पल साझा किए। उन्हाेंने कहा- हिमाचल की परंपरा अाैर वहां के लाेगाें की जीवन शैली जानने के लिए उन्हाेंने किसी हाेटल की बजाए स्थानीय लाेगाें के घर में रुकना तय किया। हाेम स्टे से पता चला वहां के लाेग बहुत मिलनसार हैं। वहां का भाेजन, पहनावा व रहन-सहन काे भी जानने का माैका मिला। हाेम स्टे के दाैरान हमने लाेगाें काे सफाई के प्रति जागरूक रहने अाैर दूसराें काे भी जागरूक रखने की सलाह दी।
खबरें और भी हैं...