एनसीसी अधिकारी रीता का किया सम्मान
रीता माहेश्वरी
नागदा | शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी अधिकारी रीता माहेश्वरी को माहेश्वरी समाज द्वारा सम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित हुआ। वन स्टार रैंक मिलने पर समाज का नाम गौरवान्वित किए जाने के लिए सम्मान किया गया। समाज अध्यक्ष रमेश मोहता व पूर्व अध्यक्ष सतीश बजाज ने सम्मान दिया। इस मौके पर दिनेश मालू, शकुंतला मालू, डॉ. रीना रवि मालपानी का भी सम्मान किया गया।