- Hindi News
- National
- Mahidpur News Mp News Only Teachers Teachers Can Give Rites To Children Cavities
शिक्षक, शिक्षिकाएं ही बच्चों को दे सकते हैं संस्कार- गुहा
किसी भी भवन के निर्माण में अच्छी सामग्री की आवश्यकता होती है। ऐसी ही आवश्यकता चरित्रवान सुसंस्कृत शिक्षक शिक्षिकाओं की होती है। संस्कारित शिक्षक, शिक्षिकाएं अपने विद्यार्थियों को संस्कारित तथा सर्वांगीण शिक्षा दे सकते हैं।
यह बात ग्राम झुटावद में फ्यूचर कान्वेंट स्कूल के कक्षा 8वीं के बच्चों के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार आरसी गुहा ने कही। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानसिंह सिसौदिया, नगर निरीक्षक आरसी कोली, पटवारी नितिन खत्री, रूपसिंह शाक्य, गोपाल उपाध्याय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राकेश पंड्या ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संचालक संजय पंड्या ने किया। इस दौरान बेस्ट शिक्षक, बेस्ट पेरेंट्स, बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड भी अतिथियों द्वारा दिए गए। विद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सदस्य कंकूबाई सिसौदिया, जनपद सदस्य रामकन्या बाई, सेठिया सरपंच डालीबाई तंवर का भी सम्मान किया गया।
विदाई समारोह