पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पालकों ने नहीं की शिकायत, इसलिए कार्रवाई नहीं-द्विवेदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फीस जमा नहीं होने पर आदित्य बिरला हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा बच्चों को परीक्षा से वंचित रखे जाने के मामले में शिक्षा विभाग कार्रवाई करने से कन्नी काट रहा है। कारण दुर्गापुरा निवासी 8वीं के छात्र सरगम भारती, विद्यानगर निवासी उत्कर्ष कंडारे, गांधीग्राम कॉलोनी निवासी शैलजा सोनी के पालकों ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग को नहीं की। बीआरसी प्रणव द्विवेदी ने बताया कि मामले की शिकायत पालकों से प्राप्त नहीं हुई। विभागीय अफसर प्रबंधन पर कार्रवाई कर सकते है।

पैनल्टी के बावजूद बच्चों का समय हुआ बर्बाद

2 मार्च से प्राइमरी कक्षाओं की परीक्षा चल रही है। समय दोपहर 2 बजे से है। फीस जमा नहीं होने के मामले में बच्चों को दोपहर 3.30 बजे बाद बुलवाकर परीक्षा दिलवाई गई। अभिभावकों का तर्क है कि, तय तारीख में फीस जमा नहीं होने पर प्रबंधन लेट फीस के नाम पर 50 रुपए पैनल्टी वसूलता है। प्रबंधन द्वारा बच्चों को घर भेजकर समय बर्बाद करने के साथ ही उन्हे हताश किया गया। बीआरसी द्विवेदी मामले को लेकर यथा संभव कार्रवाई करते हुए मामले की जांच करेंगे।

फीस नहीं जमा करने पर परीक्षा से वंचित रखने का मामला

खबरें और भी हैं...