सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा करने से राेकने पर मारपीट, प्रकरण दर्ज
दुर्गापुरा क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा कर चद्दर डालने से राेकने पर चार लाेगाें ने एक महिला के परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लाेगाें पर प्रकरण दर्ज किया है।
बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक दुर्गापुरा निवासी कृष्णाबाई पति हरिचरण ने शिकायत मंे बताया कि क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय पर खरजेश प्रसाद पिता हरदास, ठाकुरलाल पिता हरदास व उसके बेटे अंकित, अर्पित द्वारा चद्दर डालकर रविवार सुबह 8.30 बजे कब्जा किया जा रहा था। जब कृष्णाबाई की मां बिंदियाबाई ने उन्हें राेका ताे वह गाली गलाैज करने लगे। बाद में एकमत हाेकर सभी ने महिला व उसके परिवार पर हमला कर दिया।
तीन को आई चोट
बिंदियाबाई, कृष्णाबाई के भतीजे जयंत और भतीजी निकिता काे भी चाेट अाई। पुलिस ने कृष्णाबाई की शिकायत पर खरजेशप्रसाद, ठाकुरलाल, अंकित, अर्पित पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि सार्वजनिक शौचालय खराब हाे चुका है, यहां बिंदियाबाई द्वारा पशुओं काे बांधा जाता है।