पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News Reserve Force Arrived Removed Flag March Hoodies Will Remain On Watch

रिजर्व बल पहुंचा, निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगाें के त्योहार हाेली पर्व में हुड़दंगी या कोई असामाजिक तत्व खलल न डाले, इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंडी थाने में बाकायदा 25 जवानों का रिजर्व बल पहुंचा है, जो शहर की सुरक्षा में लगाया जाएगा। पुलिस प्रशासन त्योहार काे लेकर अलर्ट है। इसके लिए साेमवार सुबह 11 बजे मंडी पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। मंडी थाने से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर फ्लैग मार्च पुन: मंडी थाने पहुंचकर समाप्त हुअा। मंडी पुलिस ने शहर काे दो हिस्सों में बांटा है, प्रत्येक हिस्से में 12-12 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

देहात में नजर रखने के लिए पुलिस जीप अलग से रखी गई है। टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया 25 जवानों का रिजर्व बल त्योहार के मद्देनजर मिला है, जिसकी ड्यूटी शहरभर में लगाई गई है। त्योहार काे लेकर हुड़दंगियों पर खास नजर रहेगी, वहीं तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...