पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mankdawn News Mp News Shakti Kalash Village Village Turned Out For Invitation Of 108 Kundiya Gayatri Mahayagya

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के निमंत्रण के लिए शक्ति कलश गांव -गांव निकला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदविचार विस्तार सम्मेलन 3 से 7 अप्रैल तक

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सदविचार विस्तार सम्मेलन 3 से 7 अप्रैल तक होगा। इसके निमंत्रण के लिए कलश यात्रा आसपास के 108 गांवों तक पुनः प्रारंभ हुई। इसमें ग्राम बरोठिया, भोल्डिया, चिकली, सरली, लिंबादित, खेड़ा जमुनिया, डेलची पहुंची जहां कलश यात्रा का ग्रामवासियों ने स्वागत किया। यात्रा के आगे सैकड़ों महिला एवं पुरुष सदविचार की तख्तियां लेकर बैंड बाजे के साथ गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं। इसमें ग्रामीणों का आह्वान किया जा रहा है कि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में अधिक संख्या में पहुंचे। 5 अप्रैल को नि:शुल्क सामूहिक विवाह होंगे। इसका पंजीयन किया जा रहा है। अमावस्या को प्रातः 7:00 बजे 108 गांव में एक साथ गायत्री मंत्र महामृत्युंजय मंत्र से आहूति दी जाएगी। इसमें अपने पूर्वजों का आह्वान किया जाएगा। कलश यात्रा की अगवानी हर गांव के प्रधान ने की। कलश के साथ रामप्रसाद सरिया, मदनलाल भावसार, राधेश्याम गामी, जयप्रकाश सरिया, श्याम पाटीदार, मुकेश पाटीदार आदि मौजूद थे। जानकारी मोहनलाल सोनी ने दी।

खबरें और भी हैं...