- Hindi News
- National
- Khachrodh News Mp News Shantidoot Bus Reached The City Message Given Not To Take Drugs
शांतिदूत बस पहुंची नगर, नशा नहीं करने का दिया संदेश
मेरा भारत स्वर्णिम भारत अखिल भारतीय प्रदर्शनी बस अभियान चल रहा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा मेरा भारत स्वर्णिम भारत अखिल भारतीय प्रदर्शनी बस अभियान विगत ढाई साल से चलाया जा रहा है। कई राज्यों का भ्रमण कर शुक्रवार को नगर पहुंचा।
नए बस स्टैंड पर इसका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि किसान नेता दयाराम धाकड़, पूर्व नपाध्यक्ष कमलेश शर्मा रहे। बस के साथ आए ब्रह्मकुमारी सदस्यों ने बताया कि भारतीय संस्कृति के मूलभूत गुणों को युवाओं में जागृत कर उनके चरित्र निर्माण द्वारा स्वर्णिम भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर शांतिदूत बस अभियान चलाया गया है। अभियान का उद्देश्य नशा, निराशा और नकारात्मकता से दूर रहकर राजयोग द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करना है। आभार मुख्य संचालिका किरण दीदी ने माना। बस का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी नगर अध्यक्ष प्रतीक देवड़ा के नेतृत्व में
स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।