पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News Shifted The Children From The Dilapidated Building But Did Not Break It So The Lives Of The Children Were At Risk

जर्जर भवन से बच्चों को तो शिफ्ट कर दिया, लेकिन तोड़ा नहीं, इसलिए बच्चों की जान जोखिम में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के कृष्णापुरा क्षेत्र स्थित शासकीय प्राइमरी स्कूल बच्चों के लिए जानलेवा साबित हाे सकता है। यहां बच्चों के लिए नए भवन का निर्माण ताे कर दिया गया, लेकिन पुराने भवन काे धराशायी नहीं किया है। इस वजह से बच्चे माैत के साए में ही पढ़ने के साथ खेल रहे हैं। जर्जर भवन 70 साल पुराना है।

बाकायदा इस भवन काे ताेड़ने के लिए बीआरसी प्रणव द्विवेदी द्वारा दाे माह पहले लाेक निर्माण विभाग काे पत्र लिखा गया था। बावजूद पीडब्ल्यूडी एसडीओ गौतम अहिरवार द्वारा जर्जर भवन काे धराशायी नहीं करवाया गया है। ऐसे में यह जर्जर भवन किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है। बता दें कि यहां 60 बच्चे अध्ययनरत है।

स्कूल सीमा में किया अतिक्रमण

स्कूल की बाउंड्रीवाल के बाहर रहवासियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। भवन के बाहरी ओर मवेशियों को बांधा गया है। प्रधानाध्यापक द्वारा कई बार अतिक्रमणकर्ताओं को चेताया गया, लेकिन लोगों द्वारा विवाद करने के डर से प्रभारी ने भी बाेलना बंद कर दिया। स्कूल में सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी गेट पर ताला लगाकर रखा जाता है।

हर बार कार्रवाई का काेरा आश्वासन

भवन तोड़ने की शिकायत का निराकरण कर बीआरसी प्रणव द्विवेदी द्वारा पीडब्ल्यूडी को भवन हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ गौतम अहिरवार को निर्देश की कॉपी भेजी है। हर बार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलता है। -शशिकांत जायसवाल, प्रधानाध्यापक, शाप्रावि कृष्णपुरा

माह के अंत तक हट जाएगा पुराना भवन

प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरा परिसर में स्थित जर्जर भवन को माह के अंत तक हटवा दिया जाएगा। -गौतम अहिरवार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

10 साल पहले बन चुका नया भवन

चेतनपुरा स्थित वार्ड क्रमांक एक में शासकीय प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरा में तीन भवन है। पुराना भवन जर्जर होने के बाद कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 6 कमरे वाले दो भवन बनाए गए हैं। करीब 10 साल पहले नया भवन बनाया था। जर्जर भवन को धराशायी किया जाना था। विभागीय कार्रवाई में लेटलतीफी होने से जर्जर भवन नहीं हटाया जा सका। मामले में एसडीओ अहिरवार का तर्क है कि माह के अंत तक भवन को हटवा दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...