पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरोपियों काे गिरफ्तार नहीं करने वाले एसअाई मालवीय सस्पेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम पुलिस अधीक्षक तिवारी ने लाइन भेजा

बिजनेस विस्तार एवं एफडीअाई से गेहूं खरीदी के टेंडर लेने के नाम पर 12 कराेड़ 89 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जांच के लिए शुक्रवार काे जावरा सिटी पुलिस अाराेपी शंभू पाेरवाल काे जेल से लेकर नागदा पहुंची थी।

जांच के दाैरान टीम के एसअाई राजेश मालवीय के सामने ही कराेड़ाें की धोखाधड़ी से जुड़े सह अाराेपी भी खड़े थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। उल्टा सह अाराेपी के साथ अाराेपी शंभू पाेरवाल के नाम से रजिस्टर्ड कार में ही एसअाई मालवीय घूम रहे थे। भास्कर ने 14 मार्च काे प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर रतलाम एसपी गाैरव तिवारी ने जावरा सिटी पुलिस एसअाई राजेश मालवीय काे सस्पेंड कर लाइन भेज दिया।

अाराेपी शंभू काे जेल से पूछताछ के लिए लाने के बाद लापरवाही की थी


14 मार्च को प्रकाशित खबर

पांच करोड़ के लेन-देन में फर्जी लगाए थे बिल

जावरा के ताल नाका निवासी मंडी व्यापारी मोहम्मद इरफान ने विजय पाेरवाल काे व्यापार विस्तार के नाम पर 12 कराेड़ 89 लाख रुपए दिलवाए थे। जिसमें कुछ समय तक मुनाफा कमाकर दिया गया, लेकिन बाद मंे राशि का गाेलमाल हाे गया। जब फरियादी ने विजय काे बार-बार रुपए का कहा ताे उसने टालमटाेल कर दी। इस पर मोहम्मद इरफान ने पुलिस में शिकायत की थी। जांच में पता चला कि विजय पाेरवाल ने 5 साथियाें के साथ राशि का व्यवसायिक उपयाेग किया। इसमें नागदा का शंभू पाेरवाल भी शामिल था। इसकी 5 फर्म के नाम से 5 कराेड़ का लेन-देन हुअा, लेकिन जाे बिल लगाए गए थे, वह फर्जी थे। इसे लेकर जावरा पुलिस ने शंभू के साथ उसकी प|ी पिंकी पाेरवाल, सुरेंद्र पाेरवाल, गाेपाल कृष्ण पाेरवाल, जगदीश पाेरवाल काे भी अाराेपी बनाया था। शंभू पाेरवाल पर 10 हजार रुपए का इनाम घाेषित हाेने के बाद उसे गिरफ्तार कर 8 मार्च काे जेल भेज दिया गया था। पूछताछ के लिए पुलिस 12 मार्च काे ही जेल से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर अाई थी। शुक्रवार काे दस्तावेजाें काे जब्त करने जांच अधिकारी एसअाई मालवीय दाे अारक्षकाें के साथ अाराेपी शंभू काे लेकर नागदा पहुंचे थे। इस दाैरान उनके सामने ही गाेपालकृष्ण पाेरवाल, सुरेंद्र पाेरवाल, जगदीश पाेरवाल खड़े रहे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। उल्टा गाेपालकृष्ण पाेरवाल के साथ शंभू पाेरवाल के नाम से रजिस्टर्ड कार में एसअाई शहर में व हाेटल पर घूमते रहे।
खबरें और भी हैं...