- Hindi News
- National
- Nagda News Mp News Speed Of Trains Running Between Nagda To Mumbai Will Be 130 Km Per Hour Instead Of 110 Trial Successful Journey Of One Hour Will Be Less
110 की बजाए 130 किमी प्रति घंटा होगी नागदा से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों की स्पीड, ट्रायल सफल, एक घंटे का सफर कम होगा
मुंबई से नागदा के बीच 1 अगस्त से 110 की बजाए 130 की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे 694 किलोमीटर के इस ट्रैक पर यात्रियों को एक घंटा कम सफर करना होगा। पश्चिम रेलवे को सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक सीमित है।
रतलाम मंडल पीआरआई एम.के. पांडेय ने 130 किमी गति से ट्रेनों का संचालित करने की पुष्टि की है। पांडेय के अनुसार मुंबई-गुजरात-दिल्ली रूट पर यात्रा के समय में 30 मिनट से 60 मिनट तक की कमी संभावित है। संशोधित समय सारिणी 1 अगस्त से लागू होगी, जो 130 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही स्थिति को दर्शाएगी। संबधित रूट पर अब तक चार ट्रायल हो भी चुके हैं। इसकी रिपोर्ट रतलाम मंडल द्वारा डिविजन को भेजी गई। नई दिल्ली सराय रोहिला, पश्चिम एक्सप्रेस, गुजरात मेल ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए हैं। संशोधित समय सारिणी लागू होते ही ट्रेनों की गति 130 किमी प्रति घंटे होगी।
{तेज रफ्तार से ट्रेन चलाने की मिली मंजूरी{संशोधित समय सारिणी 1 अगस्त से होगी लागू
एलएचबी कोच लगी ट्रेन जो 130 किमी की रफ्तार से चलेगी। (फाइल फोटो)
मुंबई-गुजरात-दिल्ली रूट पर एलएचबी कोच के साथ ट्रायल
पीआरआई ने बताया मुंबई-गुजरात-दिल्ली रूट पर 3 टीयर वाले एलएचबी कोच का परीक्षण जनवरी और फरवरी में किया जा चुका है। ट्रायल सफल रहा। एलएचबी कोच में 80 यात्री बैठ सकते हैं, जबकि पारंपरिक कोच में 72 यात्री सफर करते हैं। एलएचबी कोच वर्तमान कोच की तुलना में 1.5 मीटर लंबे होते हैं। कोच में दो पॉवर इंजन होते हैं। आपात स्थिति में एक के फेल होने पर दूसरा उपयोग किया जाता है। 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पारंपरिक कोच के साथ विरार और नागदा के बीच 694 किलोमीटर दूरी 10 घंटे 51 मिनट में पूरी होती है। संशोधित सारिणी के बाद सफर 9 घंटे में पूरा होगा। नागदा से दिल्ली 692 किमी की दूरी 10 घंटे में पूरी होती है, सारिणी लागू होते ही 9 घंटे में दूरी पूरी होगी।