- Hindi News
- National
- Mahidpur News Mp News Stone Pelting After Dispute Between Two Groups In Mahidpur
महिदपुर में दो गुटों में विवाद के बाद पथराव
महिदपुर दो गुटों में विवाद के बाद तीन स्थानों पर पथराव की घटना हो गई। इसमें पुलिस कर्मी सहित कुछ लोग घायल हो गए। दो बाइक जला दी गई व वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं 3 पुलिसकर्मियों सहित 4 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गणेश चौपाटी पर दोनों समुदायों में विवाद हुआ। इसके बाद बात बढ़ गई व दोनों ओर से पथराव होने लगा। करीब 30 मिनट तक पथराव चलता रहा। एसडीओपी यूके दीक्षित, तहसीलदार आरके गुह मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। शुरुआत में पुलिस बल कम होने से असुविधा हुई । इस दौरान राजेन्द्र मार्ग व मोती बाजार के पीछे भी भीड़ जमा हो गई व पथराव होने लगा। इस दौरान पुलिस फोर्स आने के बाद स्थिति नियंत्रण में हुई। एसडीओपी दीक्षित ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पेट्रोलिंग कर निगाह रखे हुए थी। वही घटना में एएसआई देशराज वर्मा को चाकू लगने से घायल हो गए। जिन्हें उज्जैन रैफर किया। पुलिकर्मी अभिषेक तोमर, बीएन शर्मा व एक रहवासी अशफाक अहमद घायल हो गए।