पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News Suresh Thakur Of The City Playing The Character Of A Doctor And Police In The Crime Patrol Serial Becomes An Executive Producer

शहर के सुरेश ठाकुर क्राइम पेट्रोल सीरियल में डॉक्टर और पुलिस का निभा रहे किरदार, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मायानगरी मुंबई में हर साल लाखों लोग किस्मत आजमाने जाते हैं। मगर अवसर चंद लाेगों को ही मिलता है। उन्हीं चंद लोगों में अब नागदा के सुरेश ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है। प्रकाश नगर निवासी सुरेश को मुंबई पहुंचने के छह साल बाद अब जाकर कामयाबी मिली है। सोनी टीवी के
प्रोडक्शन हाउस ऑप्टिमिस्टिक्स में अब उन्हें बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अपने साथ काम करने का मौका दिया है। 30 साल के सुरेश ठाकुर सोनी टीवी के क्राइम पेट्रोल सीरियल में डॉक्टर, पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

स्कूल समय से सुरेश को दौड़ में रुचि थी

सुरेश के अनुसार 2014 में ग्रेसिम विद्या मंदिर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई गए थे। ग्रेजुएट सुरेश को स्कूल समय से ही एथलीट में रुचि थी। 1500 मीटर दौड़ इनका पसंदीदा था। नाट्य मंचों पर प्रोड्यूसर की भूमिका निभाने की शुरुआत इंदौर में कॉलेज में होने वाले नाट्य मंच से की। इसके बाद मुंबई की ओर रुख किया।

2016 में हाथ लगी निराशा, लेकिन हिम्मत नहीं हारी

मुंबई के विभिन्न प्रोडक्शन हाउस में कार्य कर चुके ठाकुर को साल 2016 में निराशा हाथ लगी। कॅरियर की चिंता में सुरेश मायूस होने लगे। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। ठाकुर कार्यकारी निर्माता के रूप में सिनेविस्टा लिमिटेड, लोटस टॉकीज, फेरेमेंटल मीडिया, रोज़ मूवीज, पर्पल कैनवस, रॉडी रास्कल्स, ऑप्टिमिस्टिक्स, सांई बाबा टेलीफिल्म के साथ काम किया। अब क्राइम पेट्रोल सीरियल में स्टोरी और किरदारों का चयन और सीरियल के मुख्य लोकेशन चयन का भार भी सुरेश पर है।

खबरें और भी हैं...