पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News Taken A Group Loan For Business The Tent House Operator Consumed Poison When He Could Not Repay The Loan

व्यवसाय के लिए लिया था समूह लोन, कर्ज न चुका पाने पर टेंट हाउस संचालक ने खाया जहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कर्ज से परेशान होकर टेंट हाउस का संचालन करने वाले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक का इलाज जनसेवा में चल रहा है। गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी मोनू कंवर विनायक टेंट हाउस का संचालन करते हैं। व्यापार में नुकसान होने के कारण कंवर ने बंधन बैंक से समूह लोन और पांच अन्य लोगों से ब्याज पर कर्ज लिया। समय पर कर्ज नहीं चुकाने पर सूदखोरों द्वारा कंवर को परेशान किया जाने लगा।

मोनू के पिता अशोक कंवर ने बताया कि सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की लिखित शिकायत मोनू ने सीएसपी मनोज र|ाकर को की थी। पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। परेशान होकर मोनू ने गुरुवार रात 8 बजे जहर खा लिया। मोनू के पिता का तर्क है कि जनसेवा प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत बिरलाग्राम पुलिस को की गई। इसके बाद भी पुलिस मोनू के बयान लेने नहीं पहुंची।

ने गुरुवार रात 8 बजे जहर खा लिया। मोनू के पिता का तर्क है कि जनसेवा प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत बिरलाग्राम पुलिस को की गई। इसके बाद भी पुलिस मोनू के बयान लेने नहीं पहुंची।


सूदखोर नहीं खोलने दे रहे मेरी दुकान -माेनू

मोनू कंवर ने बताया कि सूदखोरों से परेशान होकर कई बार थाने में नाम और कर्ज की राशि सहित आवेदन दिया गया। कर्जा चुकाने के लिए मेरे द्वारा एक साल का समय मांगा गया है। परेशानी है कि सूदखोर मुझे दुकान तक नहीं खोलने दे रहे। इतना ही नहीं 3 प्रतिशत की दर से लिए गए ब्याज पर मुझसे 10 से 15 प्रतिशत ब्याज मांगा जा रहा है।

जनसेवा में भर्ती व्यापारी मोनू कंवर।
खबरें और भी हैं...