पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahidpur News Mp News Teachers Did Not Get Salary For The Month Of February

शिक्षकांे को फरवरी माह का वेतन नहीं मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहायक शिक्षक एवं शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर मप्र शिक्षक संघ ने आयुक्त लोक शिक्षण एवं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा को पत्र लिख कर शीघ्र भुगतान की मांग की है।

मप्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नंदलाल सतीजा व जिला सचिव जगदीश सिंह कलवा ने बताया कई जिलों में आज तक शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी उठाना पड़ रही है। इसके कारण शिक्षकों को बैंकों से लिए ऋण की किश्त का समय पर भुगतान नहीं होने पर पेनल्टी भरना पड़ रही है।

इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय में संपर्क करने पर बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक हैड में बैलेंस नहीं है। इससे शिक्षकों के बिल ट्रेजरी में लगाए नहीं जा सके। ऐसे में मप्र शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लच्छीराम इंगले को अवगत कराया गया था। जिस पर इंगले ने लोक शिक्षण आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे कोई चर्चा नहीं हुई।

तहसील अध्यक्ष वासुदेव शर्मा महिदपुर, मोहनलाल शर्मा उज्जैन, भगवतसिंह राठौर नागदा, गोवर्धनलाल सगीतरा खाचरौद, रमेशचंद कुमावत बड़नगर, ओम दुबे घट्टिया, मोहनलाल सोनी तराना, अशोक शर्मा, सत्यनारायण शर्मा उज्जैन, सोहनलाल पंड्या उज्जैन आदि ने पत्र लिख कर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की।

भुगतान को लेकर मप्र शिक्षक संघ ने लिखा पत्र
खबरें और भी हैं...