पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnagar News Mp News The 65 Inch High Statue Shows The Supernatural Form Of Abhyudaya Parasnath With Hawthorn

65इंच ऊंची प्रतिमा में नागफनी वाले अभ्युदय पारसनाथ का आलौकिक स्वरूप दिखाई देता है।

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्रदुर्गा कर्नाटक के कलाकारों ने तैयार की, 30 लाख रुपए लगे

अभ्युदय पारसनाथ की हरे रंग के मगराज पत्थर में तराशी प्रतिमा बड़नगर रोड पर स्थापित होगी

{मंगलवार सुबह 8.30 बजे दौलतगंज स्थित मंदिर से प्रवेश जुलूस निकलेगा, जो खाराकुआं स्थित ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी मंदिर पहुंचेगा।

{बुधवार को धरमबड़ला स्थित पेट्रोल पंप से जुलूस के रूप में अभ्युदय पारसनाथ प्रतिमा को अभ्युदयपुरम् तीर्थ धाम में प्रवेश कराया जाएगा।

आज कांच के मंदिर से कल धरमबड़ला से निकलेगा चल समारोह
**

प्रतिमा के साथ सुबह सिंधी कॉलोनी चौराहे से आचार्यश्री का नगर प्रवेश हुआ। चल समारोह तीन बत्ती चौराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित शीतलनाथ जैन मंदिर पहुंची।


उज्जैन | बड़नगर रोड बन रहे अभ्युदयपुरम् में स्थापित करने के लिए कर्नाटक के चित्रदुर्गा कस्बे के कलाकारों ने हरे मगराज पत्थर में भगवान अभ्युदय पारसनाथ की प्रतिमा तैयार की है। सोमवार को इस प्रतिमा को चल समारोह के रूप में निकाला गया। इसके साथ आचार्य मुक्तिसागर और अन्य साधु-साध्वियां का भी नगर प्रवेश हुआ।

आचार्य के अनुसार अभ्युदय पारसनाथ का मूल वर्ण हरा है। इसलिए प्रतिमा निर्माण में मगराज पत्थर का उपयोग किया गया। मगराज पत्थर कर्नाटक में मिलता है। समाजजनों के अनुसार प्रतिमा बनवाने में करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
खबरें और भी हैं...