पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khachrodh News Mp News The Color Of Rang Panchami A Day Before Police Droned The Roofs Of Buildings With Drones

रंग पंचमी का रंग एक दिन पहले छाया, पुलिस ने ड्रोन से भवनों की छतें खंगाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग पंचमी आज है, लेकिन शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। शासकीय व अशासकीय संस्थाओं में रंगपंचमी सा नजारा देखा गया। लोग एक दूसरे को सूखा रंग - गुलाल लगा रहे थे। युवाओं की टोलियां लाल, पीले, गुलाबी रंग से रंगे चेहरे रंगी हुई बाइक से घूमती रही। रंग पंचमी पर लोगों को रंगने के लिए शहर के गांधीचौक ,तेजाजी चौक, शांति निकेतन, सराफा, धानमंड़ी सहित अन्य कई क्षेत्रों में तैयारी हो गई है। कुछ चौराहों पर फव्वारे भी लगाएं जा रहे हैं। इससे होली के हुड़दंगियों पर पानी की बौछार उड़ेगी। जूनाशहर से निकलने परपंरागत वाली गेर नगर में रंगों की फुहारें उड़ाते हुए निकलेगी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर भवनों की छतों पर सर्चिंग की। रंगपंचमी की धूम गांधीचौक, डाबरीचौक, धानमंडी और सराफा चौक में रहेगी। कपड़ा व रेडिमेड एसोसिएशन ने भी लोगों को सूखा रंग लगाया। थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने बताया उत्पात करने वाले या रंग में भंग करने वाले होली के हुडदंगियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करेगी। इसके लिए बस स्टैंड, गांधीचौक, डाबरीचौक, नृसिंह मंदिर चौक आदि क्षेत्र में पुलिस पार्टियां तैनात रहेगी।

अाज निकलेगी भवानी ग्रुप की रंगारंग गेर

खाचरौद | शनिवार को भवानी ग्रुप की रंगारंग गेर निकलेगी, ताे चबूतरा चौराहे पर गुलाब सेठ मित्र मंडल द्वारा रंग खेलने वाले प्रेमियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। भवानी ग्रुप की रंगारंग गेर उज्जैन दरवाजा परिसर से सुबह 11 बजे से शुरू हाेगी। थाना प्रभारी कुलवंत जोशी ने बताया कि रंगपंचमी पर पुलिस दल हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखेगा। सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल मौजूद रहेगा।

रंगपंचमी के त्योहार को लेकर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की सर्चिंग

क्षेत्र में रंग पंचमी का त्योहार को लेकर पुलिस ने शहर के संवेदनशील व प्रमुख क्षेत्रों में ड्रोन केमरे की मदद से सर्चिंग करवाई। शुक्रवार शाम को ड्रोन कैमरे से पुलिस ने ऊंची मंजिल की इमारतों की छतों की सर्चिंग की। इससे यह पता चल सकेगा कि किन छतों पर क्या रखा है और कौनसी छत किस स्थिति में है। बाइक पर पुरुष महिला के वस्त्र पहनकर निकला तो पुलिस उसे हवालात का रास्ता दिखाएगी। बाइक सवार अपने वाहन पर स्पीकर व माइक लगा कर नहीं घूम संकेगे। महिलाओं पर रंग भरे गुब्बारे फेंकने वाले पर भी कार्रवाई होगी।

ड्रोन कैमरे से सर्चिंग पुलिसकर्मियों ने की।
खबरें और भी हैं...